फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में फंसे कांग्रेस प्रत्याशी

Mon, 06 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधौगढ़ विधानसभा से कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में फंस गए हैं। कांग्रेस और सपा के 12 नामजद नेताओं सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ उड़नदस्ता प्रभारी ने कोंच कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला 30 जनवरी को बिना अनुमति के चुनावी बैठक करने का है। उड़नदस्ता प्रभारी माधौगढ़
विज्ञापन


विधान सभा मुन्नालाल प्रजापति की ओर से  लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक 30 जनवरी को यहां अशोका पैलेस में कांग्रेस और सपा की संयुक्त बैठक हुई थी। बैठक प्रशासन और आरओ से अनुमति लिये बगैर की गई थी। विधान सभा के रिटर्निंग आफीसर/ एसडीएम माधौगढ़ की ओर से दी गई जांच आख्या के आधार पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी,

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव, पूर्व जिपं सदस्य महेश तिवारी पिरौना, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, ओमप्रकाश
विज्ञापन


कौशिक, कांग्रेसी नेता सेठ नसरुल्ला, आफाक अहमद, मोहम्मद अहमद, डॉ. बाबूराम शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता सरनामसिंह यादव, सपा नेता संजीव तिवारी सहित सैकड़ा भर अज्ञात लोगों के विरुद्घ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच मंडी चौकी प्रभारी उदयपाल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें