खराब फसल देख परेशान बैठे कदौरा के किसान।
- फोटो : amar ujala
अन्ना मवेशियों के जाने के बाद किसानों के पास सिवाए सिर पर हाथ रखकर बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। किसानों को जैसे ही पता लगा कि एसडीएम व अन्य अधिकारी गोशाला पहुंचे हैं तो किसान भी अपना दर्द बताने पहुंच गए। पंडौरा गांव के किसान रुआब खां, बच्चू महाराज, छुन्ना महाराज, आसिफ खां, भगवानदीन, चतेला गांव के मोहम्मद आवेश, करन यादव, पथरेहटा के कमलेश पाल आदि किसानों ने बताया कि वे लोग रात भर खेतों में दौड़ लगाते रहे
लेकिन फिर भी अपनी फसलों को इन अन्ना मवेशियों से पूरी तरह नहीं बचा सके। मवेशियों ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा करीब 60 से 70 बीघा फसल बर्बाद कर गए हैं। किसान योगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जब शासन ने ग्रामों में अस्थायी गोशाला बनाने का निर्देश दिया है तो खंड विकास अधिकारी को गांवों के मवेशियों पर रोक लगवानी चाहिए। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद की जाएगी।