फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी में फंसा मवेशी, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
करमेर रेलवे क्रॉसिंग के पास इंजन की चपेट में आया अन्ना मवेशी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली लालपुर स्पेशल मालगाड़ी के इंजन में अन्ना मवेशी फंस गया और मवेशी के टकराने से मालगाड़ी के तीन प्रेशर पाइप निकल गए। ट्रेन करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन चालक ने सहायक चालक की मदद से इंजन में फंसी गाय को हटाया और इंजन की निकले पाइपों को दोबारा जोड़ा, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11.56 बजे झांसी की ओर से कानपुर की ओर जाने वाली लालपुर स्पेशल मालगाड़ी जब करमेर रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 183 के पास से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड इंजन के सामने आ गया। इसी दौरान एक मवेशी इंजन में फंस गया और इंजन के प्रेशर पाइप निकल गए। जिससे ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी और उरई स्टेशन पर तैनात डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद ट्रेन चालक ने सहयोगी चालक की मदद से इंजन से फंसी गाय को हटाया और इंजन के निकले प्रेशर पाइपों को दोबारा जोड़ा, तब जाकर आधा घंटे बाद 12.15 बजे ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते कानपुर की ओर से आने वाली उदयपुरा स्पेशल और पारीछा स्पेशल मालगाड़ियों को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक राजीव निरंजन ने कहा कि ट्रेन चालकों से कहा गया कि वह हार्न बजाते हुए इंजन की लाइट जलाकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें