फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध निकालकर मवेशी अन्ना छोडने वाले पशुपालकों पर दर्ज कराए मुकदमा

विज्ञापन
माधौगढ़ में एसडीएम बैठक लेते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। अन्ना जानवरों की समस्या से निपटने के लिए तहसील परिसर में एसडीएम शालिकराम की अध्यक्षता व सीओ राहुल पांडेय की मौजूदगी में रामपुरा व माधौगढ क्षेत्र के प्रधान, सचिव, लेखपाल व पंचायत मित्रों की बैठक हुई। जिसमें हर हालत में अन्ना जानवरों को गोशाला में रखने और दूध लेने के बाद गाय को छोड़ने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा लिखाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

एसडीएम शालिकराम ने कहा कि अन्ना पशुओं की समस्या विकराल हो गई है। खेत से लेकर सड़क तक लोग अन्ना जानवर से परेशान है। आए दिन रोड पर बाइक व कार सवार घायल हो रहे है। अन्ना जानवर को गोशाला में रखा जाए। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने प्रधानों, पंचायत मित्रों से कहा कि दूध निकालने के बाद छोड़ने वाले किसानों को चिह्नित करें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने कहा कि धान के पुयाल, गेहूं के डंठलों को न जलाएं क्योंकि इससे वातावरण दूषित होता है। फसलों के अवशेष को जलाने वाले किसानों को चिह्नित करें। प्रधानों ने गोशाला निर्माण के लिए रुपये न होने की बात कही। इस दौरान बीडीओ संदीप कुमार, रामलखन, प्रवीण रत्नम, गिरीश सिंह, चंद्रवीर सिंह, दीपसिंह, हाकिम सिंह, अजय करन सिंह, विक्रम सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अनुराग प्रताप, परमात्मा शरण, सुरेंद्र राजपूत, चंद्रभान शाक्यवार, अनिल याज्ञिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कागजों में पूरी हुई गोशाला, सड़कों पर अन्ना मवेशी
माधौगढ़। बीडीओ संदीप कुमार यादव ने माधौगढ़, रामपुरा में 24 गोशाला पूर्ण होने की सूची बैठक में पढ़कर सुनाई। जिनमें धमना, सुल्तानपुरा, हरौली, रुदपुरा आदि गांवों में गोशाला पूर्ण होने की बात कही गई। मजे की बात यह रही कि सुल्तानपुरा प्रधान पुष्पलता के प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह ने कहा कि गोशाला के लिए जगह न होने की कई बार शिकायत की गई, फिर भी कागजों में गोशाला पूर्ण है। इसी तरह से धमना गांव में आज तक न तारबाड़ी नहीं लगाई गई है। फिर भी गोशाला पूर्ण है। रूदपुरा, हरौली में अन्ना जानवरों से किसान परेशान घूम रहे हैं। ब्लाक की सूची में फर्जी तरीके से गोशाला पूर्ण दिखाकर अधिकारी अपने कार्यों की इतिश्री कर रहे है। वहीं किसान अन्ना जानवर को लेकर दिन-रात परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें