फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोंच-एट शटल अब दोपहर तीन नहीं, दो बजे पकड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कोंच-एट शटल ट्रेन के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब यह ट्रेन दोपहर तीन बजे के बजाय एक घंटा पहले, यानी दोपहर दो बजे रवाना होगी। यह नया समय एक जनवरी से प्रभावी हो गया है, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनें पकड़ने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इस समय परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ग्वालियर-बरौनी मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों से बेहतर तालमेल स्थापित करना है। पूर्व में समय अंतराल कम होने के कारण कई यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेनें छूटने की समस्या का सामना करना पड़ता था। नए समय सारणी के लागू होने से इस परेशानी का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
रेलवे स्टेशन प्रबंधक मंदाकिनी निरंजन ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को अधिक सुविधा देने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के निर्देश पर लिया गया है। इस बदलाव से न केवल कोंच के यात्री, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से यात्रा करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। अब वे ग्वालियर, झांसी, कानपुर और अन्य प्रमुख स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनों से आसानी से जुड़ सकेंगे। स्थानीय यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के इस फैसले का तहे दिल से स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें