फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से बंद कैश लाइने, नहीं निकल सकेंगे बिना फास्टैंग वाहन

विज्ञापन
आटा टोल टैक्स - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

उरई। परिवहन मंत्रालय ने एक जनवरी से नई टोल नीति लागू कर दी है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे से टोलों पर अब कैश लाइनों को बंद कर दिया जाएगा। नए नियम के तहत बिना फास्टैग के वाहन अब टोलों ने नहीं निकल सकेंगे, अभी तक दोगुना टैक्स देकर निकलने का प्रावधान था, जिसे खत्म कर दिया गया है। टोल कर्मचारियों की माने तो ऐसे वाहनों को वापस किया जाएगा और फास्टैग लगने के बाद ही निकलने दिया जाएगा।
एक बार फिर वाहन मालिकों में अफरातफरी का माहौल है और लोग फास्टैग बनवाने के लिए बैंक व टोलों के चक्कर लगाने लगे है। नए नियम से जिले के यात्रियों को ज्यादा परेशानी से जूझना पड़ेगा। जिले की सीमा में दो टोल पड़ते है और दोनों टोलों की दूरी शहर से महज 25 किलोमीटर पर है। एक रिपोर्ट -
विज्ञापन

दृश्य एक-
स्थानीय लोगों के लिए 275 रुपये में बनेंगे फास्टैग
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित टोल पर कुल दस लेन बनी हुई है। जिसमें वर्तमान में आठ में फास्टैग सेवा उपलब्ध है और बाकी दो में कैश लेन की सुविधा है। जिसमें से एक लेन आने वालों को लिए है और एक लेन जाने वालों के लिए, जहां से छोटे और बड़े वाहन निकलते हैं। आटा टोल प्लाजा मैनेजर अखिल खान ने बताया कि 31 दिसंबर से कैश लाइनों को पूर्णता बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय 80 फीसदी वाहन फास्टैग व 20 फीसदी वाहन बिना फ ास्टैग के निकल रहे है। आटा टोल प्लाजा पर इंटरनेट व्यवस्था ठीक है और कर्मचारी भी पर्याप्त हैं। सभी लाइनों में चार चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और हर लाइन में फास्टैग रीडर की सुविधा है। इस समय हर वाहन को निकलने में 10 से 15 सेकेंड का समय लगता है। टोल पर वाहनों की लाइनें नहीं लग रही है। उन्होंने बताया कि आटा टोल प्लाजा पर फास्टैग बनवाने के लिए कैंप लगा है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए 275 रुपये में मासिक पास बनेंगे।
विज्ञापन

दृश्य दो
पहले बनवाएंगे फास्टैग, फिर निकल सकेंगे वाहन
एट। नए साल में बिना फ ास्टैग वाले वहन टोल से नहीं गुजर पाएंगे। कैश लाइनों को नए साल से पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसको लेकर जहां वाहन स्वामियों में अशमंजस की स्थिति है। वही टोल के अधिकारी तैयारी पूर्ण होने का दावा कर रहे हैं। एट टोल प्लाजा फास्टैग के लिए कैंप भी लगाया जा रहा है। एट टोल प्लाजा के मैनेजर के के शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है, अगली साल से शुरू की गई फास्टैग व्यवस्था को अब पूर्णता लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टोल पर कुल दस लाइनें है, जिसमें दो पर फिलहाल कैश काउंटर संचालित है, जिन्हें 31 दिसंबर रात 12 बजे से बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी वाहन को बिना फास्टैग के नहीं निकलने दिया जाएगा। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा उन्हें वापस कर पहले फास्टैग बनाया जाएगा इसके बाद ही वाहनों को यहां से निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें