जालौन। चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर नगदी जेवर समेत लगभग 80 हजार का माल पार कर दिया। एक ही रात में चार घरों से हुई चोरियों से ग्रामीणों में हड़कंप मचा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ में रविवार रात चोरों ने ताबड़तोड़ चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। रात में जब कैंथ निवासी सतीश कुमार, जगत, रामेश्वर व श्याम सुंदर अपने परिवार सहित अपने अपने कमरों में सो गए। तभी पीछे की दीवार फांदकर चोर उनके घरों में घुस गए। मजदूरी का काम करने वाले घर में घुसे चोरों को हालांकि बहुत कुछ तो नहीं मिला।
लेकिन जो मिला उसी को लेकर चलते बने। चोरों ने सतीश के घर से 3 हजार रुपये नगदी सहित चांदी की तोड़ियां, जगत के घर से 2 हजार रुपये, रामेश्वर के घर से ढाई हजार रुपये व चांदी की तोड़ियां, श्यामसुंदर के घर से 2 हजार रुपये व चांदी की अंगूठी व पायल समेत लगभग 80 हजार का माल पार कर दिया। इसकी सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।