फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों के ताले चटकाकर चोरों ने नगदी जेवरात पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने तीन अलग-अलग घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पार दी। परिवार जब सुबह सोकर उठा तो उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

बुधवार की भोर चोरों ने मोहल्ला मनीगंज में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए।
हरीराम ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर बताया कि जब वह घर में सो रहा था, तभी चोरों ने घर में घुसकर चार जोड़ी पायल, तीन जोड़ी सोने के झुमके, दो अंगूठी, चार चांदी के बर्तन, एक सोने का लॉकेट, आठ चांदी की चूड़ी समेत 40 हजार रुपये चोरी कर लिए।
इसी प्रकार कांति देवी बेटी के के घर कानपुर देहात गईं थीं। सूना घर पाकर चोरों ने सोने की दो अंगूठी, एक चेन, 10 हजार रुपये चोरी कर लिया।
पीड़ित के भाई ने जब सुबह ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हुई। चोरों ने पड़ोसी आरिफ के घर के ताले भी तोड़ दिए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच करने में जुट गई। पीड़ित हरिराम ने बताया कि बेटियों की शादी के लिए जेवर बनवाया हुआ था, अब बेटियों की शादी में अब अड़चन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें