फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ऑनलाइन बैंक फ्रॉड मामले में मुकदमा दर्ज, कई राज्यों में दर्ज हैं 16 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सर्किल कालपी के थाना आटा पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन बैंक फ्रॉड के मामले में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के बैंक खाते से देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की 16 शिकायतें दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समन्वय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर उपनिरीक्षक सचिन शुक्ला ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पंजाब एंड सिंध बैंक में संचालित एक संदिग्ध खाते के संबंध में जानकारी मिली, जो थाना आटा क्षेत्र के ग्राम तगारेपुर निवासी दिव्यांशु के नाम पर संचालित है। इस खाते के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की कुल 16 शिकायतें दर्ज पाई गईं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उसकी फेसबुक के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति से पहचान हुई थी। आरोपी के अनुसार उस व्यक्ति ने नौकरी दिलाने और आर्थिक मदद का झांसा देकर उसका बैंक खाता, पासबुक और खाते से लिंक मोबाइल नंबर अपने कब्जे में ले लिया था। आरोपी ने बताया कि खाते का संचालन वही अज्ञात व्यक्ति करता था और समय-समय पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उससे संपर्क करता था। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आरोपी की अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर साइबर ठगी में संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें