29 फरवरी को प्रकाशित खबर का पीडीएफ
- फोटो : ORAI
कालपी। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में हो रही चोरियों का खुलासा न होने व कानून व्यवस्था में विफल होने पर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को टरननगंज चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में भी चौकी बंद व चौकी इंचार्ज नदारद मिले थे। जिसको लेकर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया था। खबर छपते ही एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में पेज चार पर पुलिस चौकी में ताला, फरियादी हो रहे परेशान शीर्षक से खबर प्रमुखता से छापा था। खबर में फरवरी माह में हुए सभी चोरियों का इनसेट भी लगाया गया है। खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।