फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चालक को झपकी आने से खाई में गिरी कार, सात श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। गंगा दशहरा पर गुरुवार को कानपुर के बिठूर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बिजली के पोल से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी लाया गया। एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताई जा रही है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के लहार निवासी रामजीवन ईको कार चलाते हैं। बुधवार की रात को वह ग्राम मेहरा बुजुर्ग थाना लहार भिंड से छह लोगों को गंगा दशहरा पर स्नान कराने के लिए बिठूर घाट कानपुर ले गए थे। लौटते समय दोपहर करीब एक बजे जालौन-औरैया मार्ग पर जगनेवा के पास अचानक कार चालक को झपकी आ गई।
कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराते हुए खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सभी सात लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मेहरा बुजुर्ग लहार निवासी रामबाबू बघेल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल मेहरा बुजुर्ग निवासी मिस्टर शर्मा, मुन्ना लाल, अजय, वीर सिंह, रामभजन और रामजीवन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें