फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मोबाइल चोरी के विवाद में कार चालक की नाक पर चाबी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के बाहर शुक्रवार शाम मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक कार चालक की नाक पर चाबी से हमला कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के रमेड़ी काली मंदिर के पास निवासी इंद्रेश (44) पिछले करीब 10 वर्षों से एट निवासी श्रीराम वर्मा की कार चलाते हैं। वह कार में ही रहते हैं और बुकिंग मिलने पर यात्रियों को लेकर जाते हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह जिला अस्पताल के बाहर कार लेकर खड़े थे।
बताया गया कि तिलक नगर निवासी कपड़ा विक्रेता बल्लू ने किसी फल विक्रेता का मोबाइल उठा लिया था। मोबाइल लेने पहुंचे फल विक्रेता से बल्लू की कहासुनी होने लगी। इसी दौरान इंद्रेश ने बल्लू से किसी का मोबाइल लेने पर सवाल किया। इस पर बल्लू तैश में आ गया और उसने जेब में पड़ी चाबू से इंद्रेश की नाक पर वार कर दिया।
विज्ञापन

चाकू लगने से इंद्रेश घायल हो गए। सूचना पर जिला अस्पताल चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें