कालपी से भेड़ी मेला देखने जा रहे लोगों की कार पंचर होकर अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गई। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र कदौरा में भर्ती कराया है।
कालपी निवासी मइयादीन पुत्र नत्थू रविवार को ओमनी गाड़ी से मेला देखने भेड़ी गांव जा रहा था। कार कस्बा कदौरा केे चतेला रोड तांगा स्टैंड पर पहुंची तो उसका टायर पंचर हो गया। इससे अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे गड्ढे मेें गिरकर पलट गई।
इसमें मइयादीन (50), पत्नी रामवती (45), माया देवी (30), चालक पिंटू सिंह (35) निवासी कालपी घायल हो गए। कस्बे के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।