फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Tue, 10 Nov 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई से गांव जाते समय कार की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। इसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल आलोक सक्सेना ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां मृतक के साथी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार
विज्ञापन


कर लिया। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट पहना होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिल्ली निवासी राजेश अहिरवार(25) पुत्र स्वर्गीय गुल्ली गांव के ही आशाराम (35) वर्ष के साथ मंगलवार को उरई बाइक से बाजार से दीपावली का सामान खरीदने आया था। दोनों बाइकसवार हेलमेट नहीं पहने थे। ये

मंगलवार की शाम करीब 6 बजे सामान खरीदने के बाद वापस गांव जा रहे थे। राठ रोड फ्लाई ओवर पर पहुंचे तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से कार चलाकर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां
विज्ञापन


राजेश की मौत हो गई जबकि उसके  साथी आशाराम को डाक्टराें ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक मोहित अग्रवाल निवासी किदवई नगर कानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

बाइक की टक्कर से किसान घायल
खेत जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के पुत्र ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम सिकरीराजा निवासी संतोष कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसके पिता दीनदयाल पैदल ही खेत पर खाना देने जा रहे थे, तभी बाइक से तेज रफ्तार से चले आ रहे गंाव के ही श्यामू पिपरैया ने उनके पीछे से

टक्कर मार दी। इससे उनके सिर, पैर तथा सीने में गंभीर रूप से चोटें आ गईं। इतना ही नहीं जब उक्त श्यामू की शिकायत करने जब वह उसके पिता मनोज के पास पहुंचा, तो वह उल्टा उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। धमकाते हुए कहने लगे कि रिपोर्ट की, तो वह उसे जान से मार देंगे। पीड़ित के पुत्र की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें