फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लाक होने से बच्चे का दम घुटा, दो बहनें बेहोश

Sun, 15 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हादसे में बाल-बाल बचीं ड्रीम गर्ल - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की कार में घुस कर खेलना तीन बच्चों पर भारी पड़ गया। अंदर शीशे बंद करने से कार लाक हो गई। इससे भीषण गर्मी और आक्सीजन की कमी से दम घुटने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनें बेहोश हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज, झांसी रेफर किया गया है। यह हादसा रविवार को चुर्खी थाना क्षेत्र के
विज्ञापन


मुसमरिया गांव में हुआ। मुसमरिया गांव के मनोज सिंह के घर के बाहर पड़ोसी युवक की कार खड़ी थी। मनोज के बच्चों आयुष (चार), प्रियांशी (छह) और मानसी (आठ) खेल-खेल में कार में घुसे और अंदर से शीशे चढ़ा लिए। इसी बीच कार लाक हो गई। जब काफी देर तक तीनों बच्चे परिजनों को दिखाई नहीं दिए तो उनकी आसपास तलाश की गई। इस दौरान तीनों बच्चे

कार में बेहोश पड़े मिले। परिजन, किसी तरह कार का दरवाजा खोल कर तीनों बच्चों को जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। प्रियांशी और मानसी को
विज्ञापन


गंभीर हालत में मेडिकल कालेज, झांसी रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ विनय अग्रवाल ने बताया कि कार में आक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से बच्चे की मौत हुई है। अन्य दो लड़कियां भी आक्सीजन की कमी से बेहोश हुईं। दोनों की हालत में अब सुधार है। घटना के बाद से मनोज सिंह के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें