फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की भिड़ंत, दो घायल, झांसी रेफर

Tue, 18 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
घायल बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। तेजरफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक कालपी से अपने गांव वापस जा रहे थे। आसपास मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने दोनों को झांसी रेफर कर दिया। मौका पाकर कार चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरसेला निवासी प्रशांत (28) पुत्र मोहर सिंह गांव के ही राजकिशोर (32) पुत्र स्व. रमस्वरूप के साथ मंगलवार को बाइक से कालपी आया हुआ था। काम निपटाने के बाद दोपहर को दोनों वापस गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही ग्राम उसरगांव के पास स्थित ज्ञान भारती चौकी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज फ्तार कार से उनकी आमने सामने भिड़ंत हो गई। कार की टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आस पास मौजूद राहगीर यह हादसा देख कार को पकड़ने के लिए दौड़े। पर चालक कार लेकर वहां से भाग निकला। सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े प्रशांत और राजकिशोर के पास पहुंच कर राहगीरों ने उन्हें उठाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उनका प्राथमिक इलाज किया। लेकिन हालत नाजुक होने पर दोनों मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें