फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर की ओर से भारत सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जालौन में दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 17 से 24 फरवरी तक परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि पात्र लाभार्थी ने पिछले तीन वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार अथवा किसी अन्य शासकीय/अशासकीय संस्था से कोई सहायक उपकरण प्राप्त न किया हो। उन्होंने जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से निर्धारित तिथि व स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें