फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा चुनाव प्रचार, आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
र्ईवीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बबीना जिला पंचायत पंचायत सीट के उप चुनाव में गुरुवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गया है। शुक्रवार को मतदान कराने के लिए 54 पोलिंग पार्टियां भेजी जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। इसी के साथ निर्देश दिए गए है कि अब अगर कोई प्रत्याशी चुनाव प्रचार करता हुआ मिलेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बबीना जिला पंचायत क्षेत्र में चल रहा चुनावी शोर गुरुवार को थम गया है। अब प्रत्याशी मतदेय स्थलों पर अपने एजेंटों की सूची से लेकर अन्य कार्य में व्यस्त हो गए है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन क्षेत्र पर पैनी नजर रखे हुए है। शुक्रवार को भी निर्वाचन प्रशासन क्षेत्र में दौरा करेगा। इसके अलावा बबीना क्षेत्र के 54 मतदेय स्थलों के लिए शुक्रवार को स्व.गफूर खां महाविद्यालय कदौरा से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। यहां पर पोलिंग पार्टियां भेजने का काम सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। पोलिंग पार्टी में लगाए गए कर्मियों से समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें