फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभियान शुरू

Thu, 11 Apr 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र में स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग आपके द्वार योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिन स्कूलों में सौ से कम बच्चों के नामांकन है, वहां पर अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाने का काम किया जाएगा। शिक्षा विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को अपने बच्चों को परिषदीय स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रप्रकाश, जिला समन्वयक प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे, महेबा ब्लॉक के बीईओ सुनील राजपूत एवं एआरपी के साथ महेवा ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़ा कर्राही पहुंचे। टीम ने सबसे पहले स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। इसके बाद बीएसए अपनी टीम के साथ घर-घर संपर्क के लिए गए। इसका नतीजा यह हुआ कि पांच लोगों ने अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया। पिछले वर्ष इस विद्यालय का नामांकन 85 था, जिसे 100 करने का लक्ष्य रखा गया है। बीएसए ने अभिभावकों को अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालय में भेजने को प्रेरित किया गया। इस दौरान बीएसए ने ग्रामीणों को संचारी रोग के संदर्भ में भी जानकारी दी। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
................
एआरपी से जुड़ी जानकारी मांगी
रामपुरा। नगर पंचायत रामपुरा के एक युवक ने जनसूचना के तहत जानकारी मांगी है। नगर निवासी आशुतोष कुमार ने जनसूचना अधिकार अधिनियम के माध्यम से बीएसए से चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। जिसमे रामपुरा ब्लॉक में कार्यरत एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) का चयन किस माह व वर्ष में किस शासनादेश के तहत किया गया व इनका कार्यकाल कितने समय का हैं। वर्ष 2021, 22, 23 व 24 में प्रत्येक एआरपी के वर्षवार कितने विद्यालय का अवलोकन कर उन विद्यालयों ने क्या सुधार के लिए क्या काम किया। प्रत्येक एआरपी का मूल विद्यालय निपुण विद्यालय बना या नहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें