फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए को लेकर मन से भ्रम निकाले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गांधी महाविद्यालय के बापू सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पर परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने विचार रखे।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. अजय कुमार सक्सेना ने कहा कि हमारे देश का संविधान सहिष्णुतावादी है, हमें राष्ट्रवादी सोच के साथ रहना होगा। इस कानून के बारे में लोगों को भ्रम नहीं पालना चाहिए क्योंकि इसमें किसी भी नागरिक की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है। डा. अलका नायक ने कहा कि इसमें देश के अल्पसंख्यकों के खिलाफ कुछ नहीं है। डा. राकेश नारायण ने कहा कि लोगों को विरोध के लिए उकसाया जा रहा है, किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। डा. अरुण सिंह ने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए इसकी जरूरत है। इस दौरान डा. कुमारेंद्र सेंगर, डा. धीरेंद्र, डा. रवींद्र त्रिपाठी, डा. गोपालशरण वाजपेयी, डा. स्वप्निल भट्ट, डा. धर्मेंद्र, डा. देवेंद्र नाथ व सुरजीत, शबा खान, गुलबशर, अभिषेक आदि ने सीएए कानून के समर्थन में विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी डा. केके त्रिपाठी और डा. केके गुप्ता ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें