फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई टीमें लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने की जांच

Sun, 25 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मरीजों का चेकअप करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकोर ब्लाक के गांव बोहदपुरा व धमनी बुजुर्ग में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कैंप लगाकर संक्रमण-बुखार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं। जनपद के कई गांवों मेें फैले बुखार से परेशान लोगों की खबर अमर उजाला ने 25 सितंबर के अंक में प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने
विज्ञापन


रविवार को दो टीमें बोहदपुरा व धमनी भेजीं। बोहदपुरा में डा. इदरीश मोहम्मद की टीम ने 90 मरीजों का परीक्षण किया। इसमें 23 लोगों को बुखार पाए जाने पर स्लाइड बनाई गई और

दवाएं वितरित की। वहीं, धमनी बुजुर्ग में डा. रामसिंह ने टीम के साथ 65 मरीजों का परीक्षसण कर 49 लोगों की स्लाइड बनाई। इस दौरान इदरीश ने लोगों से कहा कि खुले में न लेटें। साफ सफाई पर ध्यान दें। रामरतन, जयनारायन सेन, प्रमोद कुमार अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई लोग चिकनगुनिया व मलेरिया की चपेट में
संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है। कोंच ब्लाक के गांव पहाड़गांव में चिकनगुनिया व मलेरिया ने दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। गांव में सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल में इलाज के बेहतर इंतजाम न होने से पूछ व पिरौना के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र में संक्रमण का प्रकोप करीब दो सप्ताह से जारी है। संक्रमण ने

कोंच ब्लाक के गांव पहाड़गांव, कमतरी, भेंपता, नरी, सुनाया, परैथा, कौशलपुर, जमरोही कला आदि गांवों के दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। पहाड़गांव में देवेंद्र शर्मा के

परिवार के नौ सदस्य हैं। इसमें सात सदस्यों को चिकनगुनिया व मलेरिया ने अपनी चपेट में ले रखा है। मेधा (14), ईशु (4), राजेश शर्मा (30), ब्रजेंद्र (20), मनु (6), कमलेश झां, रमा झां, विपिन कुमार, नीतू शर्मा आदि दर्जनों लोग बीमार हैं। ग्रामीणों ने डीएम संदीप कौर से मांग की है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग टीम भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें