हिमाचल के कुल्लू में भयानक हादसा हो गया। यहां चलती जीप पर भू स्खलन होने से चार मजदूरों की दबकर मौत हो गई है। हादसे में पांच अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि जीप पूरी तरह बड़ी बड़ी चट्टानों के नीचे दबकर चकनाचूर हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
चुर्खी थाना क्षेत्र में टीला धंसकने से दो महिलाओं की सोमवार को देर शाम को दबकर मौत हो गई। घटना के बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ परिवार की दो महिलाओं की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सिकरी रहमानपुर निवासी सीता पत्नी योगेंद्र व
उसकी जेठानी प्रियंका पत्नी ब्रजेश सिंह घर की लिपाई करने के लिए खेतों से मिट्टी लेने के लिए गई थीं। इसी दौरान वह ऊंचाई वाले इलाके में पहुंच गई। सोमवार की देर शाम करीब सात बजे मिट्टी खोदते वक्त टीला धसक गया। इससे दोनों की मिट्टी में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब वहां से गुजरे तो दोनों को मिट्टी में दबा देख परिजनाें को
जानकारी दी। वहां पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मृतक महिलाओं के परिजन बदहवास हालत में पहुंचे। जानकारी होने पर थाना पुलिस ने भीड़ को हटाकर मिट्टी में दबे महिलाओं के
शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते चले कि प्रियंका और सीता एक-एक बच्चे हैं, लेकिन दोनों की मौत से मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं, एक साथ हुई दो महिलाओं की मौत से गांव में शोक की लहर है।