फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर नहीं चमका पाएंगे धंधा

Sun, 17 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के फुटपाथ पर कब्जा करके अपना धंधा चमकाने वाले व्यापारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। माधौगढ़ में रुई के बंडल फुटपाथ पर रख कर कब्जा करने वालों पर नगर पंचायत प्रशासन का जोर नहीं चला तो अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके अलावा अभियान चलाकर अतिक्रमण
विज्ञापन


हटाने के लिए ईओ को भी निर्देशित किया है। गौरतलब है कि 13 जनवरी को नगर पंचायत व तहसील प्रशासन ने नगर की मुख्य सड़क पर रुई के बंडल रखकर अतिक्रमण करने वाले श्यामबाबू व टकोरी से अतिक्रमण हटाने के लिए जोर दिया। इस पर दोनों ने ही स्टाफ से अभद्र व्यवहार कर दिया। इस बात को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार को

अवगत कराया। इसके बाद एडीएम ने एसडीएम माधौगढ़ को निर्देश दिए है कि वह मामले की मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करें और सभी अतिक्रमणकारियों से सड़क को खाली कराएं। इसके अलावा नगर के फुटपाथ व बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से भी कहा है। बता दें कि माधौगढ़ नगर का मुख्य बाजार अतिक्रमण की चपेट
विज्ञापन


में है। दुकानदार फुटपाथ के साथ सड़क तक दुकान का सामान बिखेरे रहते हैं। इससे बाजार में आने जाने वालों को परेशानी होती है। बाजार के अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन भी गंभीर नहीं है जिससेे गलियां संकरी हो गई है। यही हाल
विज्ञापन


चितौरा बस स्टैंड से लेकर अन्य स्थलों का भी है। अब देखना यह है कि प्रशासन की सख्ती के बाद नगर का अतिक्रमण हट पाता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें