फोटो - 10 घायल का हालचाल लेते डीएम व एसपी। संवाद
मुहम्मदाबाद (उरई)। डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन नहर पुल पर मंगलवार दोपहर बस और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। बस में करीब 33 यात्री सवार थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
मंगलवार की दोपहर एक ट्रक कोटरा की ओर जा रहा था, जबकि करीब 33 यात्रियों से भरी भर झांसी से होते हुए कोटरा होकर उरई जा रही थी। जैसे ही बस गोरन नहर के पास पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक में उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक कोटरा निवासी पुष्पेंद्र (35), झांसी जिले के ककरबई थाना क्षेत्र के कचीर निवासी सिंकदंर की पुत्री कर्मा (22), कोटरा निवासी सिद्दी (30), कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी ज्ञान सिंह (32), रामनगर उरई निवासी राधा (16), बरसार निवासी माता प्रसाद (35), रामनगर निवासी सत्य प्रकाश (40), कोटरा निवासी साक्षी (06), कोटरा निवासी रामा देवी (45), रामकुमार (64), कमला (59) लोग घायल हो गए।
सूचना पर सीओ राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। सभी घायलों की स्थिति ठीक है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
फोटो - 10 घायल का हालचाल लेते डीएम व एसपी। संवाद
फोटो - 10 घायल का हालचाल लेते डीएम व एसपी। संवाद