फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्टीयरिंग फेल होने से बस खाई में पलटी, महिला की मौत, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कोंच से उरई जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस का अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही डीएम राजेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, इसके बाद मेडिकल पहुंचकर सभी का हाल जाना।
विज्ञापन


कोंच से शाम 5 बजकर 20 मिनट पर कोंच से उरई के लिए लल्ला ट्रैवल्स की बस निकली थी। एट कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड स्थित हरदोई गूजर गांव के पास अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में पलट गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग गए। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक बस के अंदर फंसे यात्रियों की चीख-पुकार मची रही। लोग दर्द से कराहते रहे और मदद के लिए पुकारते रहे। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।
ग्रामीणों ने रस्सियों और हाथों की मदद से कई यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला लेकिन तब तक एक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे में कोंच निवासी संध्या (25), उमराखेरा निवासी कौशिल्या (30), उमरारखेड़ा, उरई निवासी सुलेखा (30) भड़ारी कोंच निवासी हर्ष (15), उमरारखेड़ा निवासी प्रिंस (04), उमरारखेड़ा निवासी प्रिंस सिंह (18 ), हरदोई गूजर निवासी प्रिंस दीक्षित (22), पटेल नगर निवासी दीप्ति (27), सुरेश (40), कोंच निवासी रीना (25), सुशील (45), कौशलपुर निवासी रितु (35 वर्ष), फुलैला निवासी कालज खान (24), चतुर्भुज (55), दीनबंधु (56), अर्पित (20), आदर्श (18), नरेंद्र (35), अहान (12), नैना (15) घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी विनय कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया और खुद भी वहां पहुंचे और सभी का हाल जाना। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन





बस हादसे की सूचना मिलते ही पहुंचीं 10 एंबुलेंस, मेडिकल कॉलेज में मची अफरातफरी

उरई। बस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए करीब 10 एंबुलेंस भेजी गईं, जिन्होंने घायलों को अलग-अलग चरणों में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने से मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी का माहौल बन गया। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ लग गई। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल उपचार शुरू किया। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया। कई लोगों को स्ट्रैचर नहीं मिल सका और लोगों ने उन्हें गोद में उठाकर अंदर किया। कुछ मरीज वहां कराहते रहें, इसके बाद उन्हें उपचार मिल सका। हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में देर तक चीख-पुकार और भागदौड़ का माहौल बना रहा। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे।




वर्जन

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक महिला की मौत हुई है, कई सवारियां घायल हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। - विनय कुमार सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें