फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। हमीरपुर जोल्हूपुर हाइवे किनारे पड़ी मौरंग, गिट्टी व सरिया से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए कस्बे के बाशिंदों ने एसडीएम कालपी से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश के बाद पालिका ईओ ने अभियान चलाया। इस दौरान कई अतिक्रमणकारियों को सामान हटाते हुए चेतावनी दी। पालिका ईओ ने चतेला तिराहे, बस स्टैंड, पंप के समीप हाइवे की दोनों साइड में पड़ी निर्माण सामग्री को नगर पंचायत कर्मियों से हटवाया और दुकानदारों को चेतावनी दी। ईओ ने बताया कि सुनील कुमार सिंह मौरंग, गिट्टी, सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री हाइवे व आम रास्तों पर न डाले वरना कड़ी की जाएगी। छह दुकानदारों को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर सामान हटाने के निर्देश दिए है। वरना सामग्री को जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान सफाई नायक रामबाबू सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें