फोटो - 17 गाने के रिलीज होने के बाद जानकारी देते कलाकार। स्वयं
उरई। बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया गाना गौरा मोरी सुन लो बात रविवार को रिलीज हो गया। रिलीज होने के बाद गाने को लोग पसंद कर रहे हैं।
कुशवाहा म्यूजिक ज़ोन यूट्यूब चैनल पर रविवार को बुंदेली गाना गौरा मोरी सुन लो बात रिलीज हो गया। उसका निर्देशन रमेश मंगरोठिया ने किया। उन्होंने बताया कि इस गाने के गायक संदीप चौधरी अटरिया और गायत्री यदुवंशी हैं। इस गाने को लोकेंद्र बुंदेली ने लिखा है। जबकि प्रोड्यूसर संजू महाकाल हैं। म्यूजिक माहिर यादव ने दिया है। प्रोडक्शन मैनेजर सागर गुप्ता रहे। इसमें संजू महाकाल, भानु कुशवाहा, रागिनी कुशवाहा, प्रियांशी कुशवाहा, अक्षांश मंगरोठिया, रतन सावरिया, रोहित अघोरी, विशु पाल ,दिलीप कुशवाहा और धीरज विश्वकर्मा आदि कलाकारों ने अभिनय किया है। उन्होंने बताया कि अभी उनके और भी गाने रिलीज होने वाले हैं।