उरई। मोदी सरकार के एक फरवरी को पेश होने वाले दूसरे बजट को लेकर आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी खासा उत्साहित है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बजट में आर्थिक मंदी से जूझ रहे व्यापारियों के लिए काफी कुछ होगा, जिससे न सिर्फ मंदी दूर होगी बल्कि नई नीतियों से बाजार में गर्माहट लौटेगी। कहना है कि एक साल में महंगाई बढ़ने से कारोबार की रफ्तार धीमी हुई है। लिहाजा उम्मीद है कि बाजार और व्यापारियों दोनों के हितों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जाएगा। जिससे हर एक वर्ग के चेहरे पर मुस्कुराहट होगी। जिले के व्यापारियों से बजट को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी।
आटो मोबाइल्स कारोबारियों को बदलाव की उम्मीद
आटो मोबाइल्स के कारोबार से जुड़े व्यापारी शरद महेश्वरी का कहना है कि डेढ़ साल पहले इंश्योरेंस में काफी बढोतरी हुई थी, जिसका बुरा असर आटो सेक्टर पर पड़ा है। इस बजट से उन्हें काफी उम्मीदें हैं कि सरकार आटो मोबाइल्स कारोबारियों की कई नीतियों में बदलाव कर सकती है जिससे इस बाजार में छाई मंदी दूर होगी।
इलेक्ट्रानिक सामान पर मिल सकती भारी छूट
इलेक्ट्रानिक कारोबार से जुड़े नितिन गुर्जर का कहना है कि इलेक्ट्रानिक बाजार पिछले काफी समय से मंदी से जूझ रहा है। इस बजट से उन्हें उम्मीद है। उनका कहना है कि सरकार के इस बजट में इलेक्ट्रानिक से जुड़े कारोबारियों को काफी कुछ छूट मिल सकती है, जिससे बाजार में तेजी आएगी।
बजट में मिलेगी छूट, बढ़ेगा कारोबार
प्लास्टिक फर्नीचर कारोबार से जुड़े जीवनराम गुप्ता का कहना है कि बाजार में सभी जगह मंदी दिख रही है जिसका सबसे ज्यादा असर प्लास्टिक फर्नीचर व साज सज्जा के कारोबार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक फर्नीचर कारोबार में छूट मिलने की उम्मीद है जिससे यह बाजार एक बार फिर पटरी पर लौट सकेगा।
टैक्स दरों में हो सकती है कटौती
कागज उद्यमी रविंद्र नाथ गुप्ता का कहना है कि हाथ कागज उद्योग पिछले कुछ सालों से टैक्स के बोझ के तले दबकर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्हें उम्मीद है कि इस बजट में हाथ कागज उद्योग के टैक्स में काफी छूट मिलेगी, जिससे बंद हो रहे हाथ कागज उद्योग को पंख लग सकते हैं।
रविंद्र नाथ गुप्ता- फोटो : ORAI
:तिन गुर्जर- फोटो : ORAI
शरद महेश्वरी- फोटो : ORAI