हाईवे पर जाम लगाए बीटीसी छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
बीटीसी 2015 की काउंसलिग कराने शुक्रवार को डायट पिंडारी पहुंचे छात्र-छात्राआें को जब डायट बंद मिला तो उन्हाेंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। छात्र-छात्राआें ने झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर एट थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार सिंह फोर्स के साथपहुंचे और समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद छात्र
छात्राएं दोबारा डायट पहुंचे और प्राचार्य विरोधी नारेबाजी कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पाकर एसडीएम काेंच गोरेलाल पीएसी को लेकर पहुंचे तब मामला शांत हुआ। इस समय एट थाना के गांव पिंडारी स्थित डायट में वर्ष 2015 बीटीसी की कांउसलिंग हो रही है। इसमें करीब 700 अभ्यर्थियों की काउसलिग होनी है। शुक्रवार को अभ्यर्थी डायट पर पहुंचकर केंद्र
खुलने का इंतजार करने लगे। जब दो बजे तक प्राचार्य मुन्नी लाल वर्मा नहीं पहुंचे तो छात्र-छात्राआें ने हंगामा काट कर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद छात्राें का हुजूम डायट पर पहुंचा और वहां तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सूचना
पाकर एसडीएम काेंच व सीओ एक ट्रक पीएसी व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। अभ्यर्थियाें ने मांग की कि उनकी काउंसलिंग के लिए समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बाद अभ्यर्थी लौट गए।