फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कांशीराम जयंती पर बसपा व सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/कालपी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और दलितों-पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले मान्यवर कांशीराम की जयंती रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। इस दौरान बसपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कोंच कस्बे के सद्भाव मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में बसपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और संघर्षों को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान माधौगढ़ विधानसभा प्रभारी राजकुमार पड़रया, नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाह, सुनील खटीक, राजीव कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर कालपी के मोहल्ला रामगंज में पूर्व प्रधान धमना शिवबालक सिंह यादव के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने भी कांशीराम की जयंती मनाई। पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवबालक सिंह यादव ने कहा कि उनके आदर्शों और नीतियों से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर बलवीर सिंह यादव, अखिलेश यादव, सिद्धार्थ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें