फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीएसएनएल ऑफिस में बनेंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के महंत नगर स्थित कोंच कार्यालय में आधार कार्ड बनाए जाएंगे। जिसमें नए आधार कार्ड बनाना, संशोधन का कार्य होगा।
विज्ञापन

अभी तक बैंक, डाकघर में आधार कार्ड बनाने की सुविधा है लेकिन अव्यवस्था के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब बीएसएनएल की सीएससी आधार सुविधा चालू होने से लोग आसानी से अपना आधार पंजीकरण, संशोधन आदि करा सकते हैं। आधार सेवा केंद्र पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा सुबह दस से शाम पांच बजे तक मिलेगी। जानकारी देने के दौरान बीएसएनएल जेटीओ सुनील कुमार, बीएसएनएल वेंडर लोकेंद्र अग्रवाल, राहुल, उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें