फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीएससी की छात्रा दिव्या को मिला लता मंगेशकर पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय में समारोह आयोजित हुआ। उनके नाम से घोषित लता मंगेशकर पुरस्कार बीएससी की छात्रा दिव्या पाल को गायन में देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री शशि सोमेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी वर्ग को कठिन मेहनत से कभी घबराना नहीं चाहिए। लता मंगेशकर को पहले तपना पड़ा तब वह अपने जीवन में निखार ला पाईं। प्रबंधक नम्रता तिवारी दीक्षित ने कहा कि जिंदगी में कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। मेहनत से व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेगा। जो मेहनत करने से यदि डर गया तो समझो उसने अपनी मंजिल खो दी।
प्रभा शुक्ला ने कहा कि लता के जीवन में यदि धैर्य न होता तो वे अपनी उम्मीदों को कभी पूरा न कर पातीं। प्राचार्य डॉ. राकेश द्विवेदी ने कहा कि लता ने अपने परिवार के लिए जो त्याग और समर्पण किया , ऐसा हर कोई नहीं कर पाता। उन्होंने कठिन परिश्रम से चुनौतियों को हराया। बीएससी छात्रा दिव्या पाल को ढाई हजार रुपये नकद व प्रमाणपत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पूर्व शिफा, सानिया, खुशबू ने गीत प्रस्तुत किया। संचालन काव्या पटेल ने किया। इस दौरान योगेश पांडेय, केके अग्रवाल, अनिल सिंह, अनूप गुप्ता, आरती पांडेय, रेनुका साहू, सोनल पचौरी, कौशिकी, मुस्कान, पलक, जाह्नवी, उर्मिला, वंदना, अंशिका, साहिल, शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें