कालपी। परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण करके एसडीएम और सीओ ने बच्चों से सवाल पूछे। जिसमें कई बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने स्वयं टीचर बनकर बच्चों को शिक्षा दी और शिक्षकों को पढ़ाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
एसडीएम सुशील कुमार सिंह और सीओ डॉ.देवेंद्र कुमार पचौरी ने परिषदीय विद्यालय शहजादपुरा में औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बच्चों से कई सवाल जवाब किए। जिसमें बच्चे जवाब नहीं दे पाए। शिक्षकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने भोजन की व्यवस्था को देखा। भ्रमण के दौरान अधिकारियों की टीम कन्या प्राथमिक विद्यालय बागी में पहुंच गई। वह भी गुणवत्ता की जांच की।