फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने ऑनलाइन शिक्षण में लापरवाही बरतने पर फटकारा

विज्ञापन
मवई पूर्व माध्यमिक स्कूल में निरीक्षण करते बीएसए प्रेमचंद यादव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने सोमवार को डकोर ब्लाक के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूल में गैरहाजिर मिले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही आनलाइन शिक्षण में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बीएसए सबसे पहले सुबह 9.25 बजे प्राइमरी स्कूल मवई पहुंचे। प्रधानाध्यापक दीपेश के बारे में पता लगा कि वह राशन ड्यूटी पर गए है। इस पर निर्देशित किया कि वह कोटेदार से पुष्टि कराकर उनके कार्यालय में स्पष्टीकरण दें। निर्देश दिया कि सभी बच्चों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ड्रेस बनवाकर वितरित करें। इसके बाद 9.40 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई का निरीक्षण किया। यहां शिक्षक अविनाश पांडेय, रणधीर सिंह, मनमोहन तिवारी गैरहाजिर मिले। प्रधानाध्यापिका नीलम ने बताया कि गैरहाजिर शिक्षक राशन ड्यूटी होने की बात कहकर गए है।
उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी शिक्षक राशन ड्यूटी करने गया है, वे इस बात की पुष्टि संबंधित कोटेदार से कराकर तीन दिन के भीतर उनके कार्यालय में आकर दें। ऑनलाइन शिक्षक में 36 बच्चों में सिर्फ तीन बच्चों के ऑनलाइन होने की जानकारी पर बीएसए ने फटकार लगाई। शिक्षकों ने जब बताया कि बच्चों और अभिभावकों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं ह तो बीएसए ने कहा कि सभी अध्यापक छह-छह अभिभावकों से व्यक्तिगत रुप से मिले और उनसे लिखित लें कि उनके पास एंड्राइड मोबाइल फोन नहीं है। उन्हें पूरी रिपोर्ट स्कूल बंद होने के बाद उनके कार्यालय में आकर दें। इसमें किसी तरह की कोताही मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें