फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों का बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रशिक्षु शिक्षक संघ के बैनरतले प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति न मिलने के कारण शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर रखा है। इसी के चलते बुधवार को प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



मालूम हो कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शासन ने प्रशिक्षु शिक्षकों का लगभग 10 माह पहले टीईटी मेरिट के आधार पर चयन किया। इसके बाद इन प्रशिक्षुओं को छह माह का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिले के 374 चयनित प्रशिक्षुओं में 278 प्रशिक्षुओं ने छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हुई परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है।


जिसका रिजल्ट परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने 21 सितंबर को प्रकाशित कर दिया है। अब जब प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति दिए जाने की बात आ गई तो शासन आचार संहिता की बात कर मामला फिलहाल टाल दिया है। जब कि प्रशिक्षु शिक्षक मौलिक नियुक्ति दिए जाने की मांग कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन



बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों ने बताया कि उन्हें जब तक मौलिक नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाते तब तक वह अनवरत शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। उधर,  बीएसए राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि शासन से निर्देश आते ही  मौलिक नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें