ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने जा रहे दो बाइकसवार युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों बाइक से कुठौंद-जालौन मार्ग स्थित बरियापुर गांव की पुलिया के पास पहुंचे, तभी कुठौंद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाने से सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर कुठौंद थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे मौके पर पहुंचेे। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव बस्तेपुर निवासी रामकरन गौर (28) पुत्र हमीर सिंह बुधवार की दोपहर एक बजे अपने साले राजू सिंह राजावत (25) पुत्र सज्जन सिंह के साथ अपने खेताें की जुताई कर रहा था। तभी ट्रैक्टर में डीजल कम होने पर दोनाें बाइक से कुठौंद से डीजल केन में लेने जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब दोनों बरियापुर पुलिया के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवाराें को टक्कर मार दी। इससे दोनाें बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। हेलमेट न लगाने के कारण दोनाें के सिर का आधा हिस्सा फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनाें शवाें को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर परिजनाें की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। ननद व भाभी एक साथ हो गईं विधवा उरई। एक हादसे ने दो परिवाराें की खुशियां छीन लीं। हादसे में मरे राजू की पत्नी सुधा का रो रोकर बुरा हाल है। सुधा पर दो पुत्र व एक पुत्री की जिम्मेदारी आ गई है। वह रोते हुए कहती है कि इन मासूमाें को वह कैसे पालेगी। वहीं रामकरन की पत्नी मुन्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसके भी दो पुत्र व एक पुत्री है। अभी सभी बच्चे मासूम हैं। लोगों का कहना है कि दोनों ने हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच जाती। बता दें तमाम बार अभियान और यातायात पुलिस के जागरूक करने के बाद भी जिले के लोग दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने जा रहे दो बाइकसवार युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों बाइक से कुठौंद-जालौन मार्ग स्थित बरियापुर गांव की पुलिया के पास पहुंचे, तभी कुठौंद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाने से सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर
विज्ञापन
छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर कुठौंद थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे मौके पर पहुंचेे। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव बस्तेपुर निवासी रामकरन गौर (28) पुत्र हमीर सिंह बुधवार की दोपहर एक बजे अपने साले राजू सिंह राजावत (25) पुत्र सज्जन सिंह के साथ अपने खेताें की जुताई कर रहा था। तभी ट्रैक्टर में
डीजल कम होने पर दोनाें बाइक से कुठौंद से डीजल केन में लेने जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब दोनों बरियापुर पुलिया के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवाराें को टक्कर मार दी। इससे दोनाें बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। हेलमेट न लगाने के कारण दोनाें के सिर का आधा हिस्सा फट गया और मौके पर ही मौत हो
विज्ञापन
गई। हादसे की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनाें शवाें को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर परिजनाें की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
ननद व भाभी एक साथ हो गईं विधवा
एक हादसे ने दो परिवाराें की खुशियां छीन लीं। हादसे में मरे राजू की पत्नी सुधा का रो रोकर बुरा हाल है। सुधा पर दो पुत्र व एक पुत्री की जिम्मेदारी आ गई है। वह रोते हुए कहती है कि इन मासूमाें को वह कैसे पालेगी। वहीं रामकरन की पत्नी मुन्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसके भी दो पुत्र व एक पुत्री है। अभी सभी बच्चे मासूम हैं। लोगों का कहना है कि दोनों ने हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच जाती। बता दें तमाम बार अभियान और यातायात पुलिस के जागरूक करने के बाद भी जिले के लोग दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते हैं।