फोटो-24-प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी। स्रोत-पार्टी
उरई। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी के उरई आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर स्वर्गीय रामविलास पासवान की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
पार्टी के कार्यक्रम से झांसी जाते समय प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरि व जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी के नेतृत्व में संकट मोचन मंदिर के पास उनका से स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस संकट मोचन मंदिर से भगत सिंह चौराहा होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रधान महासचिव रमेश भूषण, राष्ट्रीय महासचिव कुमुद शुक्ला, प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरि का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अतिथियों ने पार्टी कार्यालय में रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ऋषभ कुशवाहा, रंजना परिहार, नरेंद्र गौतम, जितेंद्र मुखिया, योगेंद्र अहिरवार, दीपेंद्र कठेरिया, रचना सेंगर, वीके सिंह, आरिफ मंसूरी, रोहित गौतम आदि रहे।