फोटो 09 घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस की घटान, परिवार रिश्तेदारी में शादी में गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी पार कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी श्याम किशोर स्वर्णकार ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में परिवार के साथ शामिल होने के लिए गए थे। घर में सोने-चांदी के जेवर समेत रुपये और घर गृहस्थी का सामान रखा था। शुक्रवार की रात किसी समय चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए।
कमरे, अलमारी, बक्से आदि सब छान मारे। अलमारी में रखे जेवर व रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा इन्वर्टर भी साथ ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी। जिसके बाद वह लौटकर आए और पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एक संदिग्ध भी नजर में आया है। जिसकी तलाश की जा रही है।