उरई। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) 58 यूपी बटालियन की ओर से 10 दिवसीय वार्षिक ट्रेनिंग कैंप में रविवार को वॉलीबाॅल प्रतियोगिता हुई। इसमें अल्फा को हराकर ब्रावो ने बाजी मार ली।
गांधी इंटर कॉलेज व गांधी डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में रविवार को लगभग 300 कैडेटों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कैडेटों को सुबह फायरिंग का अभ्यास कराया गया। इसके बाद मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट की क्लास चलाई गई। इसके साथ कैडेटों को फायर फाइटिंग के बारे में जानकारी दी गई।
एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल दुष्यंत सिंह चौहान ने कैडेटों से बी और सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद सेना में भर्ती होने के लिए कठिन परिश्रम पर बल दिया। सोमवार को ब्रावो और चार्ली कंपनी के बीच वॉलबॉल मैच खेला जाएगा। इस दौरान सूबेदार मेजर सुरेंदर सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ हरिश्चंद्र तिवारी, कैप्टन मनोज राजपूत, लेफ्टिनेंट गोविंद सुमन,सूबेदार दुर्गाराम, नरेंदर पाल, विक्रांत मौजूद रहे।