फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरा में 29 स्कूलों की बाउंड्रीवाल बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार रामपुरा ब्लॉक में 29 विद्यालयों का बाउंड्रीबाल बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके अंतर्गत रामपुरा ब्लॉक में बीस विद्यालयों के एस्टीमेट बनाये जा चुके है। शेष विद्यालयों के स्टीमेट जल्द तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा 25 तालाबों का चयन सचिवों व तकनीकी सहायकों द्वारा चयन किया गया है। ग्राम पंचायत एवं मनरेगा से कार्य करवाया जाएगा। अधूरे पड़े आवास भी जल्द पूरे कराए जाएंगे। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने शुक्रवार को मतदान केंद्र पतराही का निरीक्षण करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं काफी ठीक मिली हैं। कई पंचायतों में खराब पड़े हैंडपंप की समस्या सामने आई है। सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित कर तत्काल धनराशि जिला से मांग कर खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ठीक कराया जाएगा। उन्होंने अधूरे कामों को पूरा कराने की योजना बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी रामकुमार, ग्राम विकास अधिकारी राम मोहन, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार सविता, ग्राम पंचायत अधिकारी संजय श्री वास, ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र प्रताप, ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिता देवी व तकनीकी सहायक में शरद त्रिपाठी, जलील सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें