फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर खांखरी बूथ पर हंगामा

Fri, 30 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
महेबा क्षेत्र केे खाखरी गांव में भाजपा नेताओं ने सपा प्रत्याशी पर पीठासीन अधिकारी से मिलीभगत कर 91 नंबर बूथ पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। खाखरी सपा समर्थित प्रत्याशी जयदेव सिंह यादव का पैतृक गांव है। बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता राजेश सिंह नूरपुर ने पीठासीन अधिकारी पर बूथ कैप्चरिंग कर 100 फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने उच्चाधिकारियों से मतदान निरस्त कराने की मांग की। बवाल की सूचना पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने सभी को शांत कराया। इस दौरान 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। उधर, न्यामतपुर, निपनियां, सरैनी, धामनी, नादई आदि गांवों में फर्जी मतदान को लेकर माहौल गर्म रहा।

प्रत्याशियों के समर्थकों ने फर्जी वोटों को लेकर पड़ताल की। न्यामतपुर में डकोर का एक युवक फर्जी मतदान में पकड़ा गया तो कई जगहों पर वोटरों ने आरोप लगाया कि उनके बूथ पर पहुंचने से पहले ही उनका वोट डाल दिया गया। वहीं पिछले कई दिनों से मतदान का बहिष्कार कर रहे मगरौल के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह मतदान किया।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व गांव के कुछ समाजसेवी लोगों ने रात में बैठक कर यह तय किया कि शासन प्रशासन ने जिस तरह सूखा राहत में गांव के लोगों के साथ भेदभाव किया है उसका जवाब यहां के मतदाता अपने मतों से देंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें