फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में तोड़ी बोलेरो, फायर कर टायर किए पंक्चर

विज्ञापन
रामपुरा थाने के बाहर बैठे पीड़ित - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। रिश्ते के लिए लड़के के घर आए लोगों की बोलेरो कार में दबंगों ने तोड़फोड़ कर दी और तमंचे से फायर कर गाड़ी के चारों टायर पंक्चर कर दिए। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंचीं तब तक हमलावर भाग गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है, जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव में शनिवार रात बामौर जिला मुरैना से रामलखन सिंह पुत्र राम सिंह अपने परिजनों के साथ बोलेरो से कुंवर सिंह के पुत्र के रिश्ते के लिए आए थे। जब वह लोग घर में खाना खा रहे थे तभी गांव के ही दीपराज पुत्र सुखवीर, ध्रुव व अंशू पुत्रगण राजेंद्र आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर वे लोग आक्रोशित हो गए और घर के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो के शीशे तोड़ दिए और तमंचे से फायर कर चारों टायर पंक्चर कर दिए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उक्त लोग मौके से हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित रामलखन ने इसकी तहरीर थाना पुलिस को दी। इसपर थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। कुुंवर सिंह से रंजिश रखने वाले लोगों ने लड़की वालों की गाड़ी में तोड़फोड़ की है। मामले की जांचकर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बोलेरो के टूटे पड़े शीशे व गोली मारकर पंक्चर किए टायर - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें