फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बच्ची को रौंदा, मौत

Sat, 20 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कदौरा थाने में खड़ी हादसे को अंजाम देने वाला बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कदौरा मेें बारात में आई बोलेरो ने छह साल की बच्ची को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने दौड़ाया तो चालक ने सामने आ रही गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय की भी मौत हो गई। पिटाई से बचने के लिए चालक गाड़ी समेत थाने पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुलौली में उबरवाई से बारात आई हुई थी। देर शाम करीब छह बजे बारात में शामिल तेज रफ्तार बोलेरो ने घर के बाहर खेल रही जहीर बेग की बच्ची आसयां को कुचल दिया। उसकी मौके  पर ही मौत हो गई। यह देख आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को दौड़ाया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।

चालक ने बरही बंबा के पास सामने आ रही गाय को भी टक्कर मार दी। गाय की भी मौके पर मौत हो गई। भीड़ से बचने के लिए चालक सीधे थाने में बोलेरो लेकर घुस गया। इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा का कहना है कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बच्ची की मौत से उसकेे परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम का शव देख उसकी मां गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें