उरई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस की लगेज बोगी की सील टूटी होने की कंट्रोल रूम झांसी से आई सूचना पर आरपीएफ ने कालपी से एट तक ट्रैक की पेट्रोलिंग की। हालांकि झांसी में सामान से कोई छेड़छाड़ नजर नहीं आई। फिर भी आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की सुबह 4.26 बजे गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस नंबर 01016 के लगेज बोगी की सील टूटी होने की सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय और आरपीएफ थाने में आई तो हड़कंप मच गया। सील टूटने पर अनहोनी की आशंका पर आरपीएफ के जवानों ने कालपी से एट तक पेट्रोलिंग की। ट्रैक के किनारे कोई सामान तो नहीं पड़ा है। यह बारीकी से देखा। आरपीएफ के झांसी मंडल के सीनियर कमांडेट जतिन बी राज का कहना है कि सामान सब सुरक्षित मिला। सील कैसे टूटी जांच की जा रही है।