फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। एट थाना क्षेत्र के जमरोही खुर्द गांव में रविवार सुबह दीपा यादव (22) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दीपा की शादी दो फरवरी 2026 को यादवेंद्र सिंह यादव से हुई थी। विवाह के महज चार माह बाद यह घटना हुई। विवाहिता के भाई शिवम कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दीपा को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शिवम का आरोप है कि 19 जून को दीपा ने फोन पर बताया था कि उसके पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और अन्य परिजन एक लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे। उसने यह भी बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही थी। भाई ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर दीपा की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल की।
थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि पति यादवेंद्र सिंह यादव, जेठ अनुराग यादव, जेठानी रुमा देवी, ससुर मुन्ना यादव, सास श्रीदेवी और नरेंद्र यादव पर दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें