उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के क्योलारी गांव में बुजुर्ग का शव मंगलवार देर शाम तालाब में उतराता मिला। वह 18 नवंबर की शाम घर से निकले थे और इसके बाद से लापता थे।
विज्ञापन
क्योलारी गांव निवासी कमलेश के पिता राम सिंह (77) 18 नवंबर की शाम घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर रेंडर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार देर शाम तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
परिजन ने उनकी पहचान राम सिंह के रूप में की। शव देखकर पत्नी लल्ला और बेटे कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।