फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेड़ से लटका मिला मानसिक बीमार युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे से लटका मिला। युवक चार वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बावली गांव निवासी पिंटू राठौर उर्फ वीर सिंह (32) सोमवार की रात को घर से निकल गया। रात को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। मंगलवार की सुबह उसका शव बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सुबह लोगों ने शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पिंटू राठौर पिछले कई वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और करीब चार वर्षों से आगरा में उसका इलाज चल रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि वह अक्सर तनावग्रस्त रहता था। कभी-कभी घर भी नहीं आता था। कल रात भी घर नहीं आया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें