फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग किसान का बंबी में मिला शव

विज्ञापन
फोटो - 16 जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के सदुपुरा गांव में तीन दिन से लापता बुजुर्ग किसान का शव रविवार सुबह खेत के पास से निकली बंबी में उतराता मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद और नदीगांव थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया तो उसके गले में पेड़ की डाल सहित फंदा बंधा मिला। पुलिस ने फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सदुपुरा निवासी ओमप्रकाश उर्फ गुटाई (65) पत्नी और मां के साथ गांव में रहकर खेती-किसानी करते थे। उनके दोनों शादीशुदा बेटे उरई में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं। बताया गया कि ओमप्रकाश तीन दिन पहले घर से लापता हो गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास बंबी में उनका शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी।

शव के गले में पेड़ की डाल सहित फंदा बंधा होने से आशंका जताई जा रही है कि फंदा लगाने के दौरान डाल टूटकर बंबी में गिर गई होगी। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव पुराना लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें