फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर से लापता 10वीं के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
फोटो - 05 मृतक अभय राज की फाइल फोटो।
विज्ञापन
आटा। घर से लापता 10वीं के छात्र का शव देर रात रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। उसकी तलाश कर रहे परिजनों को जब जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आटा गांव निवासी वीर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अभय राज डॉ. आंबेड़कर इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। सोमवार की शाम वह घर से निकल गया था। परिजन भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जानकारी पर पहुंचे पिता ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने उसकी तलाश की तो उसका शव रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा। छात्र के पास उसका मोबाइल पड़ा था। वीर सिंह ने शव की पहचान पुत्र अभय राज के रूप में की। बताया कि वह हरदोई गूजर गांव गए थे। घर में दोनों बेटे व एक बेटी मौजूद थे। शाम को बड़े बेटे अभय राज का फोन उसके पास आया। इसमें उसने मां से बात कराने की बात कही। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था।
विज्ञापन

देर रात जब परिजन घर लौटे तो अभय के लापता होने की जानकारी मिली थी। किशोर की मौत से मां गुड्डन देवी, भाई आयुष, बहन महक सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें