फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लाइब्रेरी गई युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। उमरी की लाइब्रेरी में पढ़ने गई युवती का शव 150 किलोमीटर दूर कानपुर के पास चकरपुर मंडी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया उनकी बेटी (20) गुरुवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी। पढ़ाई करने के बाद वह घर जाने के लिए निकली लेकिन लापता हो गई थी। वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। उसका पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने रामपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
देर रात परिजनों को सूचना मिली कि कानपुर नगर स्थित चकरपुर मंडी के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव पड़ा मिला है। इस पर परिजनों ने वहां पहुंचकर उसकी शिनाख्त की है। वह कानपुर कैसे पहुंची पुलिस इसकी जांच कर रही है। रामपुरा थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि युवती की गुमशुदगी थाने में दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें